Youtube Thumbnail कैसे बनाए – Youtube पर अपनी video को viral करने या अच्छे views लाने में Thumbnail का अहम रोल होता है। आप Thumbnail को जितना आकर्षक बनाएगे तो आपके विडियो को देखने के लिए लोगो का ज्यादा आतुर होगे। आप सभी जानते है हम सभी youtube पर उन video को देखते है जिनका Thumbnail अच्छा होता और video में क्या बताया जाएगा यह उस Thumbnail को देखकर पता चल जाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Youtube Thumbnail कैसे बनाए का बारे में बताएगे जिसमे हम आपको Canva और PixelLab में Thumbnail बनाने के बारे में विस्तार से स्क्रीनशॉट की सहायता से अच्छे से बताने वाले है तो इस आर्टिकल Youtube Thumbnail कैसे बनाए को अंत तक जरुर पढ़े।
Youtube Thumbnail कैसे बनाए –
आज के इस आर्टिकल में हम आपको Canva और PixelLab की मदद से Youtube Thumbnail कैसे बनाए के बारे में एक-एक करके बताएगे।
Canva से YouTube Thumbnail कैसे बनाए
Canva की सहायता से Youtube video के लिए Thumbnail बनाना बहुत ही आसान है। Canva से आप photo, templet, thumbnail आदि बना सकते है तो Thumbnail बनाने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करे –
Step 1. Canva Website पर जाए
सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल में वेब ब्राउज़र को open करना है और Canva.com को सर्च करना है, ऐसा करते ही आप Canva की साइट के homepage पर आ जाएगे।
Step 2. Canva पर Free में Account बनाए
अब आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे Sign up for free के बटन पर क्लिक करे।

अब इसके बाद आपके सामने एक और पेज खुलेगा उसमे आपको अपनी gmail id से login करने के लिए Continue with Google पर क्लिक करना है।
अब आपको अपनी उस gmail id को select करना है जिससे आप login करना चाहते है।
अब आपका Canva पर Account बन गया।
Step 3. YouTube Thumbnail Template चुने
अब आपको YouTube Video के लिए Thumbnail बनाने के लिए Template चुनना है तो इसके लिए आपको Create a design के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपको YouTube Thumbnail के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 4 Thumbnail Design बनाए
अब आपको attractive Thumbnail बनाने के लिए canva के dashboard के सभी Features को समझाना होगा।
canva के बेसिक फीचर इस प्रकार है –
1. Elements – इसमें आपको youtube thumbnail को अच्छा बनाने के लिए बहुत सारी अलग-अलग चीजे मिल जाती है जैसे – Shapes, Lines, Graphics, Photos, Videos, Audio, Charts, Tables, Grids, Frames आदि। इनकी सहायता से आप अपने video के thumbnail को आकर्षक बना सकते है।
2. Templates – यह फीचर आपको अपनी जरूरत के अनुसार पहले से ही बनाए गए templates देता है। आप अपने वीडियो के टॉपिक के अनुसार किसी भी टेम्पलेट को चुन सकते है।
3. Text – इस फीचर की मदद से आप अलग-अलग तरह के text font को चुन सकते है और अपने style के अनुसार उनमे बदलाव कर सकते है।
4. Brand – यह Canva का premium features है जिसका इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे देने पड़ते। इसमें आप अपने यूट्यूब चैनल के ब्रांड कलर जैसे logo में अपने जिस कलर का इस्तेमाल किया है उसका प्राइमरी और सेकेंडरी कलर और इसके साथ अपने यूट्यूब चैनल आर्ट के main Font style के हिसाब से अपना Brand Kit तैयार कर सकते है। जब कभी भी आप कोई Thumbnail या Social Media Post को canva पर बनाएगे तो उस Brand Kit का इस्तेमाल कर सकते है।
5. Uploads – इसकी मदद से आप कोई भी Image, Video और Audio को यहाँ पर upload करके उसका इस्तेमाल अपने youtube thumbnail में कर सकते है।
6. Draw – इस फीचर की मदद से आप thumbnail में अलग-अलग तरह के पेन का इस्तेमाल करके कुछ भी Draw कर सकते है।
7. Projects – इसमें आपके द्वारा बनाए गए Project save हो जाते है जिनका आप जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते है।
8. Drawing Board / Canvas – यहाँ पर आपको जो सफेद रंग का area दिखाई दे रहा है इसे आप अपना ड्राइंग बोर्ड या फिर कैनवास कह सकते है। इसी पर आप अपनी पसंद के अनुसार thumbnail बना सकते है।
Step.5 Thumbnail Create करे
यहाँ पर हम ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए (Make Money Online) के टॉपिक पर थंबनेल बनाने वाले है।
1. Design – सबसे पहले आपको Design के ऑप्शन पर जाना है।
2. Search Box – सर्च बॉक्स में आप अपने youtube video के टॉपिक के अनुसार कुछ भी सर्च कर सकते है, जैसा की हमने यहाँ पर make money online सर्च किया है।
3. इसके बाद आपको नीचे दिखाई दे रहे Thumbnail के Templates में से किसी एक free वाले template को चुन लेना है
4. अब आपको चुना हुआ template ड्राइंग बोर्ड पर दिखाई देगा।
Step 6. Thumbnail को Edit करना
अब आपको इस Thumbnail को Edit करना है तो इसके लिए अगर आप थंबनेल के बैकग्राउंड का रंग बदलना चाहते है तो निम्न स्टेप्स को फॉलो करे।
1. सबसे पहले Thumbnail के background को select करने के लिए इस पर क्लिक करे।
2. अब आपको color के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
3. अब आपके सामने कुछ कलर आ जाएगे तो आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी कलर को चुन सकते है।
Color को चुनने के बाद आपके Thumbnail के background का color बदल जायेगा, जैसा की आप स्क्रीनशॉट में देख सकते है।
अगर आप Thumbnail के Text को बदलना चाहते है तो उसके लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करे।
- आप जिस भी text को edit करना चाहते है उस पर क्लिक करे।
- Font style बदलने के लिए।
- Font के Size को कम ज्यादा करने के लिए।
- Color, फॉण्ट के color को बदलना।
- Bold
- Italic
- Underline
- Strikethrough
- Alignment
- Effect, Font पर effect को लगाना।
- Animation, text पर animation apply करना।
- Position, Font की Position को change करना।
- Transparency को बदल सकते है।
अब Youtube Thumbnail के Text में बदलाव करने के बाद आपको Font इस प्रकार से दिखाई देगे।
आप अपने अनुसार Text में बदलाव करके उसे आकर्षक और यूनिक बना सकते है क्योकि यह सब आपके ऊपर निर्भर करता है।
Step 7. Thumbnail Download करे
जब आपका Youtube Thumbnail बनकर तैयार हो जाए तो आप उसे डाउनलोड कर सकते है। Canva से Thumbnail को download करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करे।
- ऊपर की ओर दिखाए दे रहे Share के बटन पर क्लिक करे।
- अब Download के विकल्प पर क्लिक करे।
- अब आपके image कई format दिखाई देगे जैसे JPG, PNG, PDF,SVG, GIF आदि। इसमें से आपको PNG या JPG को ही select करना है तो हम यहाँ पर JPG को select करते है।
अब आपको Download के बटन पर क्लिक करना है और आपके द्वारा बनाया गया Youtube Thumbnail Download हो जाएगा।
अब आप इस Thumbnail को अपने Youtube Video में लगा सकते है।
Pixellab से YouTube Thumbnail कैसे बनाए
Pixellab से YouTube Thumbnail बनाने के लिए सबसे पहले आपको play store से PixelLab – Text on pictures एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना है। Pixellab में आपको Text, 3D text, text effect, text color, text font, stickers, image import, draw, background change, remove background, image effect, export image आदि फीचर देखने को मिलते है।
Pixellab से YouTube Thumbnail बनाने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करे –
Step 1. अपने मोबाइल फोन में PixelLab App को ओपन करे।
Step 2. अब इसके बाद ऊपर right corner में दिए गए Three Dots पर क्लिक करे।
Step 3. अब आपके सामने कुछ ऑप्शन आएगे जिनमे से आपको Image Size के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 4. अब आपके सामने एक pop-up ओपन होगा जिसमे आपको Youtube Thumbnail को select करना है और OK पर क्लिक कर देना है।
Step 5. अब आपको ऊपर left corner में दिए गए + आइकॉन पर क्लिक करना है और from gallery के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 6. इसके बाद आपको अपने मोबाइल की गैलरी से उस फोटो को सलेक्ट करना है जिसे आप Thumbnail में लगाना चाहते है। इसके बाद आपको Correct icon पर क्लिक कर देना है।
Step 7. अब आप इस photo को अच्छे से सेट करे और अन्य tools की मदद से एक अच्छा सा Thumbnail बनाए। जब थंबनेल बन जाए तो आपको ऊपर की और दिए गए photo icon पर क्लिक करना है और उसके बाद save as image पर क्लिक कर देना है।
Step 7. अब आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा जिसमे आपको SAVE TO GALLERY के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
ऐसा करते है आपका YouTube Thumbnail आपके फोन की Gallery में Save हो जाएगा जिसका आप अब उपयोग कर सकते है।
निष्कर्ष (Conclusion) –
आज की इस पोस्ट में हमने Youtube Thumbnail कैसे बनाए के बारे में जाना है जिसमे Canva और Pixellab से Youtube Thumbnail कैसे बनाए के बारे में स्क्रीनशॉट की सहायता से विस्तार से समझाया है। अगर आपकी इस पोस्ट Youtube Thumbnail कैसे बनाए से सम्बन्धित कोई राय हो तो आप comment के जरिए इसके बारे में बता सकते है।
अगर आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी तो इसे अपने friends और social media पर जरुर share करे ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। Thanks to all….
8 thoughts on “Youtube Thumbnail कैसे बनाए – YouTube Video Thumbnail बनाए”