Youtube me watch time kaise count hota hai – YouTube पर एक Creator के लिए Watch Time बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योकि चैनल को monetize करवाने के लिए 4000 घंटे का Watchtime चाहिए होता है। कई सारे videos का watch time count नही होता है जिस कारण से जब हम YouTube Studio में Analytics में channel का watch time देखते है तो वह ज्यादा होता है लेकिन YouTube Studio में Earn Tab में channel का watch time कम दिखाई देता है।
अब बात आती है की आखिर कौन-कौनसे विडियो है जिनका watchtime count नही होता है। आपको पता होगा तो आप इस तरह के विडियो नही बनाएगे तो चलिए youtube me watch time kaise count hota hai के बारे में जानते है –

YouTube Me Watch Time Kaise Count Hota Hai
YouTube Studio के Analytics में जो watch time होता है वह सभी विडियो का होता है जिस कारण जब हम 4000 घंटे का watch time पुरा होने के बाद monetization के लिए apply करते है तो वहाँ पर watch time कम होता है जो आपके channel का accurate watch time होता है।
YouTube में Watchtime कैसे Count होता है?
अपने channel का watch time पूरा करने से पहले आपको पता होना चाहिए की किस तरह के विडियो YouTube Partner Program Watch Time के लिए सही नही होते है।
Private और Unlisted Videos
YouTube पर पहले सभी वीडियोस का Watchtime YouTube Partner Program में गिना जाता था था लेकिन 2019 में YouTube ने इसे बदल दिया और अब Private और Unlisted Videos का Watchtime YPP में नही जोड़ा जाता है।
आप YouTube से पैसे कमाना चाहते है तो आपको public video ज्यादा बनाने है ताकि आपका Watchtime इनसे बढ़े। Private और Unlisted Video को कुछ लोग या या ऐसे व्यक्ति जिनके पास इनकी लिंक है वे ही देख सकते है। इस तरह के विडियो किसी विशेष तरह के लोगो तक अपनी जानकारी पहुँचाने के लिए किया जाता है।
Delete किए गए Video
जब भी आप अपने youtube channel से कोई भी विडियो हटाते है तो उस विडियो का watch time आपके channel के कुल watch time में से कम हो जाता है। इसे हम एक उदाहरण की सहायता से समझते है मान लीजिए आपके channel का कुल watch time 3000 घंटे है और आपने एक ऐसे विडियो को डिलीट कर दिया जिसका watch time 400 घंटे था तो अब आपके channel कुल watch time 2600 घंटे ही बचेगा।
जब भी आप किसी विडियो को अपने channel से हटाए तो पहले यह देख ले की उस विडियो का कितना watch time है। आपके channel के 4000 घंटे का watch time सभी विडियो के watch time से मिलकर पूरा होता है।
Advertising Campaign Video
आपने देखा होगा की बहुत सारे नए songs और movies trailers को YouTube पर Ads Run करवाके Promote किया जाता है ताकि इन पर ज्यादा व्यूज आए। आपको बता दे की इस तरह के विडियो का Watchtime Count नही होता है। जितना watch time आपके विडियो पर ads के द्वारा आता है वह आपके YPP Watchtime में नही गिना जाता है।
यह अपने channel को promote करने और व्यूज लेने का एक शॉर्टकट तरीका है। इस तरह के video का Watchtime YPP में count नही होता क्योकि ads run करवाके कोई भी अपने channel को आसानी से monetize करवा सकता है।
YouTube Shorts
YouTube पर shorts विडियो का watchtime count नही होता है। YouTube Shorts Channel को Monetize करवाने के लिए आपको 500 Subscribers पर 3M Public Views 90 दिन में चाहिए होते है और 1000 Subscribers पर 10M Public Views 90 दिन में चाहिए होते है।
Shorts Video का Watchtime कभी भी Count नही होता है। अपने channel का watch time पूरा करने के लिए हमेशा long format में ही विडियो बनाए।
Unconverted Live Streams
हम सभी जानते है की YouTube पर Live Stream Watchtime बढ़ाने का एक बहुत ही सरल और महत्वपूर्ण तरीका है। Live stream जो video on demand (VOD) content में नही बदलता है उसे YPP Watchtime में नही जोड़ा जाता है। आप किसी भी Live Stream को unlisted और private सेट ना करे। जब भी आपकी Live Stream खत्म हो जाए तो एक बार जरुर चेक करे की वह Public है या नही। Live Streams के विडियो लम्बे होते है तो इनसे watch time जल्दी पूरा होता है।
हम सभी यूट्यूब पर 4000 घंटे पूरे कैसे करे? के बारे में सोचते रहते है और कई सारे शॉर्टकट अपनाते है। आप इन शॉर्टकट को छोड़कर अपने content की quality पर ज्यादा ध्यान दे क्योकि आपका content ही आपके Channel का Watchtime और Subscribers को पूरा करता है।
भारत में सर्वाधिक सब्सक्राइबर्स वाले यूट्यूब चैनल |
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर कैसे बढ़ाएं? |
Youtube Video पर Views कैसे बढ़ाए? |
Unique Youtube Channel Ideas |
1 करोड़ व्यूज पर कितने पैसे मिलते है? |
निष्कर्ष (Conclusion) –
आज के इस आर्टिकल में हमने YouTube Me Watch Time Kaise Count Hota Hai के बारे में जाना है। इसमें हमने आपको YouTube में Watchtime कैसे Count होता है? के बारे में विस्तार से बताया है तो आपका YouTube Me Watch Time Kaise Count Hota Hai के बारे में जो भी doubt था वह clear हो गया है।
आपकी YouTube Me Watch Time Kaise Count Hota Hai पोस्ट से सम्बन्धित कोई राय है तो आप comment के जरिए इसके बारे में बता सकते है। आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे अपने friends और social media पर जरुर share करे ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। Thanks to all…..
How YouTube Count Watchtime in Hindi
Q.1 यूट्यूब देखने का टाइम कैसे गिनता है?
Ans. आपके विडियो को कोई भी जितनी सेकंड या मिनट तक देखता है उतना समय आपके विडियो के Watchtime में add हो जाता है। इसके अलावा आपके विडियो का कुल Watchtime और Views के आधार पर विडियो का average views time भी आप जान सकते है।