YouTube Go Live Together क्या है? और इसका इस्तेमाल कैसे करे

YouTube Go Live Together क्या है? – YouTube अपने यूजर experience को अच्छा बनाने के लिए नए-नए feature लाता रहता है जिसमे से एक YouTube Go Live Together है। यह Live Stream से अलग है क्योकि इसमें आप अपने साथ किसी Guest को भी Invite कर सकते है। यह फीचर उन लोगो के लिए बहुत ही फायदेमंद है जो जो YouTube पर दूसरे Creators के साथ Collaboration करना चाहते है।

YouTube Go Live Together क्या है?
YouTube Go Live Together क्या है?

YouTube Go Live Together की मदद से आप किसी दूसरे Creator का Interview ले सकते है या उसके साथ बातचीत कर सकते है। इसकी वजह से आपके चैनल पर व्यूज बढ़ते है। तो चलिए YouTube Go Live Together क्या है? के बारे में जानते है –

YouTube Go Live Together क्या है?

Go Live Together, Live Stream से काफी अलग है क्योकि Live Stream में आप किसी दुसरे व्यक्ति को नही जोड़ सकते है। Go Live Together में आप दूसरे व्यक्ति को जोड़ सकते है। 

जिस प्रकार से आपने Instagram Live में देखा होगा की 2-4 लोग एक साथ Live Stream करते है उसी तरह आप Go Live Together में अपने साथ किसी Guest को Invite कर सकते है। 

Go Live Together मे आप केवल एक Guest को ही Add कर सकते है। इसमें किसी को add करने के लिए आपको एक Link Generate करना होगा और उसी की सहायता से वह व्यक्ति उस Live को Join कर पाएगा। 

YouTube Go Live Together का कैसे इस्तेमाल करे?

YouTube Go Live Together का इस्तेमाल करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करे –

Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में YouTube App को open के ले और उसके बाद उस Google Account से Login कर ले जिससे आपने चैनल बनाया है। 

Step 2 – अब YouTube को ओपन करने के बाद आप + वाले आइकान पर क्लिक करे। 

Step 3 – इसके बाद अब आपको YouTube Go Live Together का ऑप्शन मिल जाएगा तो उस पर क्लिक करे और उसके बाद Get Started Button पर क्लिक कर दे। 

Step 4 – अब आप Live Stream किस नाम से शुरू करना चाहते है वो Title, Description डाल दे और Not Made For Kids को select करने के बाद Next के ऑप्शन पर क्लिक कर दे। 

Step 5 – इसके बाद आपने Live Stream जो भी Thumbnail बनाया है उसे Upload कर दे और वही से आपको Live Stream Link मिल जाएगा। 

Step 6 – अब आप उस Link को अपने Guest के WhatsApp या Email पर भेज सकते है जिससे वह उस लिंक पर क्लिक करके Go Live Together को Join कर लेगा। 

इस तरह से आप आसानी से अपने स्मार्टफोन की सहायता से Go Live Together का इस्तेमाल कर सकते है। 

Go Live Together Feature कब मिलता है?

YouTube पर हर एक फीचर को पाने का एक Criteria होता है जैसे YouTube Partner Program के लिए 4 हजार घंटे का Watch Time और एक हजार Subscribers आवश्यक है। Go Live Together फीचर के लिए भी एक criteria रखा गया है जिसके लिए आपके चैनल पर कम से कम 50 Subscribers होने चाहिए तभी आप इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएगे। 

Go Live Together Feature कब मिलता है?
Go Live Together Feature कब मिलता है?

जब आपके चैनल पर 50 Subscribers पूरे होते है उसके कुछ दिन बाद आप YouTube Go Live Together Feature का उपयोग कर सकते है। आपके चैनल पर किसी भी प्रकार का कोई Copyright Strike या Community Guidelines Strike नही होना चाहिए अन्यथा आप इस फीचर का इस्तेमाल नही कर पाएगे। 

Live Together से मिलने वाला Super Chat का पैसा किसको मिलेगा?

Live Stream मे कई लोग Super Chat देते है ताकि उनके Comment Highlight हो सके। 

Go Live Together में Super Chat से मिलने वाला पैसा उस व्यक्ति के Dashboard में Add होगा जिसने उसे Host किया है। अगर आप किसी Channel के Live Together Stream में एक Guest के तौर Join किए गए है तो आपको उससे कोई पैसा नही मिलेगा। 

Go Live Together में Super Chat का सारा Amount उस व्यक्ति के पास जाएगा जिसने उस Live Stream को Host किया था।

Go Live Together के फायदे

YouTube के Go Live Together फीचर का इस्तेमाल करने के फायदे निम्न है –

  • इस फीचर का इस्तेमाल अपके channel पर subscribers और views बढ़ाने के लिए कर सकते है। जब आप किसी व्यक्ति के साथ Live Stream करते है तो इसका notification आपके और guest दोनो के subscribers के पास जाता है जिससे आपके views और subscribers बढ़ते है। 
  • अगर आप किसी के साथ Collab करना चाहते है तो उसके लिए काफी अच्छा है क्योकि इसमें आपको Collab के लिए Video Record नही करना पड़ता है। 
  • जो लोग Interview और Podcast वाली video बनाते है उनके लिए यह एक बेहतरीन फीचर है क्योकि इसमें आप Direct Live Stream करके Interview ले सकते है। 

यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर किसके है?

यूट्यूब पर सब्सक्राइबर कैसे बढ़ाएं?

Most Subscribed Youtube Channels in India

YouTube की 1 दिन की कमाई कितनी है?

Unique Youtube Channel Ideas

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज की इस पोस्ट में हमने YouTube Go Live Together क्या है? के बारे में जाना है जिसमे YouTube Go Live Together का कैसे इस्तेमाल करे?, Go Live Together Feature कब मिलता है? और इसके फायदों के बारे में बताया है। अगर आप YouTube Creator है तो आपको इस फीचर का उपयोग जरूर करना चाहिए। 

अगर आपकी इस पोस्ट से सम्बन्धित कोई राय हो तो आप comment के जरिए इसके बारे में बता सकते है। आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे अपने friends और social media पर जरुर share करे ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। Thanks to all…..

Leave a Comment