आपने अपना नया channel बनाया है या अपने channel के लिए एक अच्छा logo बनाना कहते है तो आज हम आपको YouTube Channel Ka Logo Kaise Banaye के बारे में बताने वाले है। logo आपके channel की एक unique पहचान होती है इसलिए आप अपने channel का एक professional और branded logo बनाना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही useful होने वाला है।

आज के समय में कई सारे ऐसे tools या application है जिनकी मदद से आप फ्री में Logo बना सकते है। एक unique logo बनाने के लिए आपको सही तरीका पता होना चाहिए। अगर आप creative है और किसी चीज का अच्छे से निरीक्षण करते है तो आप एक unique logo बना सकते है।
YouTube Channel Ka Logo Kaise Banaye
आप मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप किसी में भी logo बना सकते है इसके लिए आप software, app या online tools का इस्तेमाल कर सकते है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएगे जिसकी मदद से logo बनाने के लिए आपको अपने मोबाइल कोई भी app इनस्टॉल करने की आवश्यकता नही है।
यूट्यूब चैनल लोगो कैसे बनाए (How to Make Logo for YouTube Channel)
यूट्यूब चैनल का लोगो बनाने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करे –
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन में कोई भी Browser को ओपन कर लेना है और Canva लिखकर search कर लेना है।
अब Canva की official link पर क्लिक करके canva को ओपन कर लेना है। इसके बाद अपने gmail account से Canva में Log in कर लेना है।
Log in करते ही आपके सामने Canva का homepage ओपन हो जाएगा तो आपको यहाँ पर Plus Icon (+) पर क्लिक करना है।
अब आपको एक search का ऑप्शन दिखाई देगा तो आपको उस पर क्लिक करके YouTube channel logo लिखकर सर्च करना है।

अब आपके सामने YouTube Channel Logo का ऑप्शन आ जाएगा और इसके साथ में logo का size भी लिखा होगा तो आपको इस पर क्लिक कर देना है।
अब आपके सामने Logo बनाने का पेज ओपन हो जाएगा तो आपको यहाँ पर Design के ऑप्शन पर क्लिक करना है जो left side में नीचे corner में है।
अब आपको अलग-अलग प्रकार के logo के design दिखाई देगे तो आप जिस design में logo बनाना चाहते है उसे सेलेक्ट करे।
अब आप Text को edit करने के लिए उस पर दो बार टैप करे जिसके बाद आपको edit का ऑप्शन दिखाई देगा। अब आप अपने अनुसार टेक्स्ट को एडिट कर सकते है।
Text को edit करने के बाद फिर एक बार text पर क्लिक करना है इसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देगे जैसे Edit, Font, Text styles, Text size आदि। अब आप अपने अनुसार text को बदल सकते है जैसे styles, colour आदि।
जब आप अपने Logo को पूरी तरह से बना ले या customize कर ले तो इसके बाद ऊपर को ओर दिए Export के icon पर क्लिक करे।
अब आपके सामने download का पेज ओपन हो जाएगा तो आपको यहाँ पर file type में PNG को सेलेक्ट करना है और इसके बाद Download के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
अब इसके बाद एक पेज और ओपन होगा तो आपको यहाँ पर Download के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
ऐसा करते ही आपके मोबाइल में आपके channel का logo download हो जाएगा। इस प्रकार आप आसानी से canva की मदद से अपने youtube channel के लिए unique और professional Logo बना सकते है। यह तरीका सबसे आसान और फ्री है।
YouTube पर Views कैसे बढ़ाये? |
YouTube पर सबसे ज्यादा Subscriber किसके है? |
YouTube Channel के About में क्या लिखे? |
Unique YouTube Channel Ideas |
YouTube Monetization Policy in Hindi |
निष्कर्ष (Conclusion) –
आज के आर्टिकल में हमने YouTube Channel Ka Logo Kaise Banaye के बारे में बताया है। इसमें हमने आपको यूट्यूब चैनल लोगो कैसे बनाए? के बारे में विस्तार से बताया है ताकि आप भी अपने YouTube Channel के लिए एक बढ़िया Logo free में बना पाए।
आपकी इस पोस्ट से सम्बन्धित कोई राय है तो आप comment के जरिए इसके बारे में बता सकते है। आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे अपने friends और social media पर जरुर share करे ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। Thanks to all…..
FAQ – YouTube Channel Ka Logo Kaise Banaye
Q.1 एक अच्छा यूट्यूब चैनल का लोगो कैसे बनाएं?
Ans. यूट्यूब चैनल का एक अच्छा लोगो बनाने के लिए logo को unique बनाए जो आपके channel से सम्बन्धित हो और आपके logo का colour भी perfect भी होना चाहिए। logo में ज्यादा चीजे ना लगाए इसमें आप एक icon या नाम ही लगाए जिससे आपका logo professional लगेगा।
Q.2 Youtube Channel Ke Liye Logo Kaise Banaye
Ans. Youtube Channel के लिए Logo बनाने के लिए आप मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते है। आप कोई भी free tool ही इस्तेमाल करे और अपने logo में दो से ज्यादा colour कम use करे।
Q.3 मोबाइल से Channel का Logo कैसे बनाये?
Ans. मोबाइल से Channel का Logo बनाने के लिए आप ऑनलाइन canva पर बना सकते है या PixelLab App की मदद से logo बना सकते है। आपके channel का logo आपके चैनल से सम्बन्धित होना चाहिए।