YouTube Auto-Dubbed क्या है? | YouTube Auto Dubbing Feature in Hindi 

YouTube Auto-Dubbed – अगर आप एक YouTuber है और चाहते है कि आपका वीडियो सिर्फ भारत में नही, बल्कि दुनिया भर में लाखों लोगो तक पहुँचे, तो YouTube का नया फीचर Auto-Dubbed आपके लिए किसी वरदान से कम नही है। यह YouTube का एक नया और बहुत शानदार फीचर है जो creators के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ है।

YouTube का Auto-Dubbing AI फीचर आपके वीडियो की आवाज को पहचानकर, translate करके, दूसरी भाषा में उसी natural tone और emotion के साथ डब कर देता है।

YouTube Auto-Dubbed क्या है?
YouTube Auto-Dubbed क्या है?

 

YouTube Auto-Dubbed क्या है? (YouTube Auto Dubbing Feature in Hindi )

Auto-Dubbed या Auto Dubbing YouTube का एक ऐसा फीचर है, जो किसी वीडियो की आवाज को दूसरी भाषा में अपने-आप अनुवाद (translate) और डब कर देता है वो भी original आवाज जैसी natural tone में।

Auto-Dubbed एक AI फीचर है जो आपके वीडियो को दूसरी भाषाओं में अपने-आप आवाज देकर डब करता है। यानि अगर आपने कोई वीडियो हिंदी में बनाया है, तो YouTube का AI उसे अंग्रेज़ी, स्पैनिश, तमिल या अन्य भाषाओं में अपने आप डब कर सकता है ताकि आपकी वीडियो दुनिया के ज्यादा लोगो तक पहुँच सके।

 

YouTube Auto-Dubbing क्यों जरूरी है?

पहले creators को अलग-अलग भाषाओं में डबिंग करवाने के लिए voice artist या editing software की जरूरत पड़ती थी, जिसमें समय और पैसा दोनो लगता था। अब YouTube Auto-Dubbing Feature ये काम AI (Artificial Intelligence) से कर देता है।

फायदे –

  • आपका content global audience तक पहुँचता है।
  • Views और Watch Time बढ़ता है।
  • Multilingual reach से revenue में बढ़ोतरी।
  • समय और खर्च की बचत।

 

इन्हें भी पढ़े –

Youtube Video पर Views कैसे बढ़ाए?
YouTube Channel के About में क्या लिखे?
YouTuber कैसे बने?
Youtube पर Photo कैसे Upload करे?
अपने YouTube Channel का Password कैसे पता करे? 

 

YouTube Auto-Dubbed Feature कैसे काम करता है?

YouTube AI (Google DeepMind + Aloud AI technology) का इस्तेमाल करता है। यह तीन स्टेप में काम करता है –

Speech Recognition – AI आपके वीडियो की आवाज को पहचानता है (speech-to-text)

Translation – फिर उस voice को आपकी चुनी हुई भाषा में translate करता है।

Voice Synthesis (AI Voice Generation) – फिर उसी tone, style और emotion में नई भाषा में आवाज generate करता है, जिससे ऐसा लगता है जैसे आपने खुद वो भाषा बोली हो।

 

कौन-कौन सी भाषाओं में Auto Dub उपलब्ध है?

YouTube ने शुरुआती तौर पर यह फीचर कुछ भाषाओं में लॉन्च किया था अब यह 2025 तक 30+ भाषाओं में उपलब्ध है।

Supported Languages –

Hindi, English, Spanish, Portuguese, Indonesian, French, Arabic, German, Tamil, Turkish, Korean, Japanese, Bengali, Urdu और कई अन्य।

 

YouTube Auto-Dubbed कैसे Enable करे? (How to Turn On Auto Dubbing On YouTube Channel)

YouTube Auto-Dubbing फिलहाल YouTube Studio के Video Language सेक्शन और Audio Tracks feature के जरिए मिलता है।

Auto-Dubbing फीचर Enable करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करे –

  • अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल में किसी browser में desktop mode में studio.youtube.com पर जाएँ।
  • इसके बाद Setting Section में जाएँ
  • अब एक और विंडो ओपन होगी जिसमे आपको Upload defaults के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Advance Settings के ऑप्शन पर क्लिक करके नीचे scroll करना है।
  • यहाँ पर आपको Automatic dubbing का ऑप्शन दिखाई देगा जिसके नीचे एक Allow automatic dubbing का ऑप्शन होगा जिसके आगे दी बॉक्स पर क्लिक करके इसे enable कर देना है।
  • अब नीचे दी Save के ऑप्शन पर क्लिक करके इसे सेव कर देना है।

 

How to Disable Auto Dubbing On YouTube Channel

अपने YouTube Channel पर Auto-Dubbing feature को Disable करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करे –

  • अपने कंप्यूटर, लैपटॉप में studio.youtube.com पर जाएँ।
  • इसके बाद Setting Section में जाएँ।
  • अब Upload defaults के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपको Advance Settings के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • अब आपको स्क्रॉल करके Automatic dubbing के ऑप्शन पर जाना है।
  • यहाँ पर Allow automatic dubbing के ऑप्शन के आगे दीए बॉक्स पर क्लिक करना है जिससे ये uncheck हो जाए और आपको Save के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • आपके YouTube Channel पर Auto-Dubbing feature Disable हो गया।

 

Auto-Dub Feature के फायदे

फायदे  विवरण
Global Audience आपके कंटेंट को नई भाषा में viewers तक पहुँचाता है।
Time Saver मैनुअल dubbing की जरूरत नही।
More Views ज्यादा देशों से views और revenue
Natural Voice AI असली जैसी आवाज तैयार करता है।
Smart Translation Voice tone और emotion को बरकरार रखता है।

 

इन्हें भी पढ़े –

YouTube Video Trending Topics
Most Subscribed Youtube Channels in India
YouTube Green Screen Monetization Policy in Hindi
Instagram Par Profile Photo Kaise Lagaye
Instagram में Block List कैसे देखे?

 

निष्कर्ष 

YouTube का Auto-Dubbed फीचर creators के लिए एक game-changer साबित हो रहा है। अब भाषा आपकी सीमा नही रही आपका वीडियो एक क्लिक में दुनिया की किसी भी भाषा में चल सकता है।

YouTube अब सिर्फ प्लेटफॉर्म नही रहा, ये एक Global Stage बन चुका है। अगर आप अपने चैनल को international level पर ले जाना चाहते है तो Auto-Dubbing फीचर को जरूर आजमाएँ।

आपकी इस पोस्ट से सम्बन्धित कोई राय है तो आप comment के जरिए इसके बारे में बता सकते है। आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे अपने friends और social media पर जरुर share करे ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। Thanks to all….. 

 

Leave a Comment