Copyright Claim vs Copyright Strike में फर्क न समझने के कारण कई creators का चैनल खतरे में पड़ जाता है। ये दोनों ही अलग अलग है और इनसे बचने के तरीके भी अलग अलग है।

Copyright Claim vs Copyright Strike in Hindi
YouTube पर कंटेंट बनाना आसान है लेकिन उसे Copyright Safe बनाना एक कला है। बहुत सारे नए creators को जब Copyright Claim या Copyright Strike का नोटिस मिलता है तो वे घबरा जाते है क्योकि उन्हें यह नही पता होता कि इन दोनों में असली फर्क क्या है।
Claim और Strike दोनो Copyright से जुड़े होते है लेकिन उनका प्रभाव और परिणाम एक-दूसरे से बिलकुल अलग होता है।
Copyright क्या होता है?
Copyright का मतलब है किसी व्यक्ति द्वारा बनाई गई चीज जैसे – video, song, photo, script, music आदि पर उसका कानूनी अधिकार (Legal Right) है।
अगर आपने कोई वीडियो, फोटो या गाना बनाया है तो कोई दूसरा व्यक्ति उसे आपकी अनुमति के बिना इस्तेमाल नही कर सकता। Copyright मालिक को ये अधिकार देता है –
- उसका कंटेंट कहां इस्तेमाल हो सकता है।
- कौन उसका उपयोग कर सकता है।
- यदि कोई बिना अनुमति इस्तेमाल करे, तो कार्रवाई कैसे की जाए।
Copyright Claim क्या होता है?
Copyright Claim (Content ID Claim) तब आता है जब आपके वीडियो में किसी और का Content (जैसे Music, Video Clip, या Image) पाया जाता है जिसे YouTube का Content ID System पहचान लेता है।
Content ID Claim पूरी तरह Automatic होती है। यह YouTube के AI सिस्टम द्वारा लगाई जाती है न कि manually किसी इंसान द्वारा।
उदाहरण –
आपने वीडियो में एक लोकप्रिय गाना (जैसे Shape of You) का Background Music इस्तेमाल किया। YouTube का AI उस गाने को पहचान लेता है और आपको एक Copyright Claim भेज देता है।
Copyright Claim लगने पर क्या होता है?
| प्रभाव | विवरण |
| Monetization Owner बदल जाता है | उस वीडियो की कमाई अब Copyright Owner को मिलेगी, आपको नही। |
| वीडियो Delete नही होती | Viewer आपके वीडियो को देख सकता है। |
| कुछ देशों में Block हो सकती है | Copyright Holder चाहे तो वीडियो कुछ देशों में block कर सकता है। |
| Channel पर Strike नही लगती | यह Legal Warning नही होती, सिर्फ Claim होती है। |
इसका मतलब है आपका चैनल Safe है लेकिन वीडियो से कमाई (Revenue) आपको नही मिलेगी।
Copyright Claim के प्रकार –
| Claim Type | विवरण |
| Monetized Claim | Copyright Owner आपकी वीडियो से Revenue कमाता है। |
| Blocked Claim | वीडियो कुछ देशों में Block हो जाती है। |
| Muted Claim | वीडियो चलती है लेकिन उसमे आवाज (Music) हटा दी जाती है। |
Copyright Strike क्या होता है?
Copyright Strike एक गंभीर कार्रवाई (Legal Action) होती है जो तब लगती है जब Copyright Owner खुद शिकायत (Manual Takedown Request) करता है कि आपने उसका Content बिना अनुमति के इस्तेमाल किया है। यानि यह एक Legal Violation है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते है।
Copyright Strike लगने पर क्या होता है?
| प्रभाव | विवरण |
| वीडियो तुरंत हट जाती है | जिस वीडियो पर Strike लगी है वो YouTube से Remove हो जाती है। |
| Channel पर Warning आती है | हर Strike के साथ YouTube Warning भेजता है। |
| 3 Strike = Channel Termination | अगर 90 दिनों में 3 Strike लगी तो चैनल स्थायी रूप से बंद हो सकता है। |
| कुछ फीचर बंद हो जाते है | Upload, Live Stream या Monetization अस्थायी रूप से बंद हो सकता है। |
Example –
अगर आपने किसी Movie का Scene या किसी दूसरे YouTuber की Video Clip बिना अनुमति अपने वीडियो में लगाई तो उसका असली मालिक Manual Complaint दर्ज कर सकता है।
YouTube उसे verify करता है और आपकी वीडियो हटा देता है, साथ में आपको Copyright Strike मिलती है।
Copyright Claim vs Copyright Strike
| बिंदु | Copyright Claim | Copyright Strike |
| Nature | Automatic (Content ID System) | Manual (Copyright Owner द्वारा) |
| Seriousness | हल्का | बहुत गंभीर |
| Effect on Earning | Revenue Copyright Owner को जाता है | वीडियो delete होती है |
| Effect on Channel | कोई Strike नही लगती | Strike count बढ़ता है |
| Duration | हमेशा रह सकती है | 90 दिनों में समाप्त होती है |
| Appeal का Option | हाँ (Dispute कर सकते है) | हाँ (Counter Notification दे सकते है) |
| 3 बार होने पर | कोई खतरा नही | Channel Delete हो सकता है |
क्या Copyright Claim हटाया जा सकता है?
हाँ, Claim को Dispute (अपील) किया जा सकता है अगर आपको लगता है कि आपने Fair Use या License के तहत Content इस्तेमाल किया है।
Dispute करने का तरीका –
- YouTube Studio में Content Section खोले।
- जिस वीडियो पर Claim है, See Details पर क्लिक करे।
- Dispute पर क्लिक करे।
- Reason चुने, I have a license / Fair Use
- Submit करे।
अगर Copyright Owner सहमत हुआ तो Claim हट जाएगा। अगर अस्वीकार किया गया तो वीडियो की Revenue वापस नही मिलेगी।
Copyright Strike हटाने के तरीके
- Copyright Owner से संपर्क करे और उनसे Strike वापस लेने को कहे।
- Counter Notification भेजे, अगर आप वाकई Original Creator है।
- 90 दिनो तक Wait करे Strike अपने आप expire हो जाती है (अगर दोबारा गलती न दोहराएँ)।
Counter Notification सिर्फ तभी भेजें जब आप 100% सही हो क्योंकि यह Legal Process है।
Fair Use क्या होता है?
YouTube कुछ स्थितियों में Copyright Content इस्तेमाल करने की अनुमति देता है —
इसे कहा जाता है Fair Use।
| Fair Use Situations | उदाहरण |
| Review / Commentary | किसी फिल्म या वीडियो की समीक्षा करना। |
| Educational Purpose | किसी टॉपिक को समझाने के लिए छोटा हिस्सा इस्तेमाल करना। |
| Parody / Satire | किसी कंटेंट का मजाकिया रूप बनाना। |
| News Reporting | समाचार दिखाने के लिए छोटा Clip इस्तेमाल करना। |
लेकिन Fair Use का दायरा सीमित है पूरा गाना, मूवी या सीरीज अपलोड करना इसका हिस्सा नही है।
इन्हें भी पढ़े –
| Youtube Video पर Views कैसे बढ़ाए? |
| YouTube Channel के About में क्या लिखे? |
| YouTuber कैसे बने? |
| Youtube पर Photo कैसे Upload करे? |
| अपने YouTube Channel का Password कैसे पता करे? |
निष्कर्ष
Copyright Claim सिर्फ Revenue पर असर डालता है लेकिन Strike आपके पूरे Channel के भविष्य को खतरे में डाल सकती है। Claim नुकसान पहुँचाता है, Strike चैनल खत्म कर देता है।
इसलिए हमेशा अपने कंटेंट को 100% Original रखे, Fair Use समझे और Copyright Owner के अधिकारो का सम्मान करे। याद रखे YouTube पर असली Growth उसी की होती है, जो दूसरो की मेहनत का सम्मान करता है।