copyright claim kaise hataye – आप भी एक youtuber है तो आपने बहुत बार Copyright Claim के बारे सुना होगा क्योकि बहुत सारे नए और पुराने youtubers की video पर Copyright Claim आ जाता है। Copyright Claim एक प्रकार का किसी चीज पर अपना दावा होता है यानि आपने अपने विडियो में किसी अन्य की विडियो, audio या image को use किया है।
इससे आपके channel पर कोई खास प्रभाव नही पड़ता है क्योकि यह एक प्रकार को दावा होता है लेकिन जिस विडियो पर copyright claim आया है उसकी earning आपको नही मिलती है।

अगर आपके भी channel पर भी video पर copyright claim आया है तो आप इसे हटा सकते है। आप अपने विडियो पर आए copyright claim कई तरीको से हटा सकते है। तो चलिए copyright claim kaise hataye के बारे में विस्तार से जानते है –
Copyright Claim Kaise Hataye
आपने अपने विडियो में किसी अन्य youtuber का विडियो या किसी song को use करते है तो आपके विडियो पर copyright claim आ सकता और इसके अलावा कई बार गलती से भी copyright claim आ जाता है तो इस Copyright Claim Kaise Hataye के बारे में हम आज जानेगे।
आप Copyright Claim को कई सारे तरीको हटा सकते जिसमे आपको जितने विडियो पर Copyright Claim आया है उसे हटा सकते, song पर आए Copyright Claim के लिए आप आवाज को mute कर सकते या बदल सकते है। अगर आपने कोई भी Copyright वाली चीज use नही की है तो Copyright Claim को आप हटा सकते है।
How To Remove Copyright Claim On YouTube Video in Hindi
आपके भी विडियो पर Copyright Claim आया है तो उसे हटाने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करे –
सबसे पहले अपने mobile में Youtube Studio App को ओपन करे और Content के सेक्शन में जाकर उस विडियो पर क्लिक करे जिस पर Copyright Claim आया है। इसके बाद Copyright पर क्लिक करके देखे की किस चीज का Copyright Claim आया है।
अब इसके बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में Chrome Browser को ओपन करना है और studio.youtube.com को search करना है।
अब आपके सामने आपके channel का Youtube Studio ओपन हो जाएगा तो आपको यहाँ पर Content के आइकॉन पर क्लिक करना जैसा की आप स्क्रीनशॉट में देख सकते है।

अब आपके सामने आपने जितने भी videos upload किए वो सभी आ जाएगे तो आप यहाँ पर देख सकते है की आपके किस विडियो पर Copyright Claim आया है। अब आपको उस Copyright Claim पर क्लिक करना और ऐसा करते ही एक pop-up ओपन होगा जिसमे आपको SEE DETAILS पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने video copyright details का page ओपन हो जाएगा जिसमे आप देख सकते है की इससे आपके channel पर क्या प्रभाव पड़ेगा और आपके विडियो पर किस चीज का कितने समय का copyright आया है।
अब जो copyright आया है उसके साइड में नीचे कॉर्नर में Three Dots पर क्लिक करे।
जैसे ही आप three dots पर क्लिक करेगे तो आपके सामने चार ऑप्शन आएगे तो आप किस तरह से copyright को remove करना चाहते उसके अनुसार ऑप्शन को सेलेक्ट करे।
इनमे से एक नंबर पर Trim out segment का ऑप्शन है जिसका मतलब है की आपके विडियो में जितने भाग पर copyright है उसे काट दे।
अगर आप अपने विडियो के copyright भाग को काटना चाहते है तो Trim out segment के ऑप्शन पर क्लिक करे।
इसके बाद एक page ओपन होगा जिसमे आपके विडियो का जो भाग copyright में आता है वह दिखाई देगा और आपके विडियो में कहाँ से कहाँ तक copyright है वह समय भी दिखाया जाएगा।
आप इस copyright भाग को काटना चाहते है तो CONTINUE के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
अब आपके विडियो से वह भाग कट जाएगा जिसमे copyright है तो आपके विडियो से copyright claim भी हट जाएगा।
दूसरे नंबर पर आने वाला ऑप्शन Replace Song है, जब आपके विडियो पर कोई copyright song है तो आप इसे replace कर सकते है।
अगर आपके विडियो में कोई ऐसा song use हुआ है जो copyright है और आपके विडियो पर copyright claim आ गया है तो आप Replace song पर क्लिक करके उसे बदल सकते है।
जैसे ही आप Replace song के ऑप्शन पर क्लिक करेगे तो आपके सामने Relapse Song का एक page ओपन होगा जिसमे आपको बिना copyright के कई सारे songs देखने को मिलेगे तो आप उस copyright song की जगह इनमे से किसी एक song को use कर सकते है।
जब आप song को बदल दे तो अंत में SAVE के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
तीसरे नंबर पर Mute Song का ऑप्शन आता है जिसका मतलब है की आप उस copyright song या voice को बंद कर देगे।
जैसे ही आप Mute Song के ऑप्शन पर क्लिक करते है तो आपके सामने एक page ओपन होता जिसमे आपको copyright song की length दिखाई देगी तो आप CONTINUE के ऑप्शन पर क्लिक करे।
अगर बिना किसी copyright चीज का use करे आपके video पर copyright claim आ जाए तो आप उसे भी हटा सकते है इसके लिए आपको चौथे ऑप्शन Dispute पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने एक page ओपन होगा जिसमे आपको checkbox पर क्लिक करके CONTINUE के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
अब आप अगले page पर आ जाएगे तो यहाँ पर आपको यह सेलेक्ट करना है की यह आपका content है या आपने इसका license लिया है और इसके अलावा आपको दो ओर ऑप्शन भी देखने को मिलेगे।
आप इनमे से किसी भी ऑप्शन को सेलेक्ट करे और CONTINUE पर क्लिक कर दे।
इसके बाद के page में आपको checkbox पर क्लिक करके CONTINUE के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
अब आपके सामने अंतिम page ओपन होगा जिसमे आपको ऊपर के box में उस copyright video के बारे में बताना की आपने उसमे कोई भी copyright चीजे इस्तेमाल नही की है।
इसके बाद तीनो checkbox पर क्लिक करना है और नीचे दिए box में आपको अपना नाम लिखना है।
जब आप ये सभी चीजे लिख दे तो अंत में SUBMIT के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
अब आपके channel पर जिसने copyright claim दिया है उसके पास आपका message चला जाएगा और अगर उसने 30 दिनों के अंदर आपको कोई जबाव नही दिया तो आपके channel से copyright claim अपने आप हट जाएगा।
इस प्रकार आप इन चारो तरीको से अपने विडियो पर आए copyright claim को हटा सकते है।
Youtube Video पर Views कैसे बढ़ाए? |
किसी भी YouTuber की Earning कैसे Check करे? |
यूट्यूब पर 4000 घंटे पूरे कैसे करे? |
YouTube Channel के About में क्या लिखे? |
1 करोड़ व्यूज पर कितने पैसे मिलते है? |
निष्कर्ष (Conclusion) –
आज की इस पोस्ट में हमने Copyright Claim Kaise Hataye के बारे में जाना है। इसमें हमने आपको YouTube Video से Copyright Claim Kaise Hataye के बारे में विस्तार से बताया है।
आपकी How To Remove Copyright Claim On YouTube Video in Hindi पोस्ट से सम्बन्धित कोई राय है तो आप comment के जरिए इसके बारे में बता सकते है। आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे अपने friends और social media पर जरुर share करे ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। Thanks to all…..