Altered Content kya hai – Youtube आए दिन कुछ नए feature को launch करता रहता है जिससे user और creator दोनों को ही फायदा होता है। YouTube में Altered Content का ऑप्शन user और creator दोनों के लिए जिसमे AI Content के बारे में बताना होता है।
YouTube पर जब video upload करते है तो title, description, visibility आदि ऑप्शन के साथ Altered content का ऑप्शन भी आता है। आज हम आपको Altered Content Kya Hai के बारे विस्तार से बताएगे तो चलिए जानते है।

Altered Content Kya Hai
Youtube का यह feature बदलाव करके बनाए गए या अप्राकृतिक कॉन्टेंट (Altered Content) का इस्तेमाल करने पर जानकारी देने के लिए बनाया गया है जो creators के लिए है। आज के समय में AI का content और miss use content ज्यादा बन रहा है इसलिए यह content असली है या नकली इसके बारे में बताना होगा जिसके लिए Altered Content का feature लाया गया है।
अब दर्शक यह जान पाएगे की जो वे youtube पर देख या सुन रहे है वह content असली है या नकली यानि यह content real है या ai से बनाकर edit किया गया है।
Creators को इस तरह का Content इस्तेमाल करने पर जानकारी देनी होगी जिसमे –
- किसी व्यक्ति को कुछ ऐसा करते या कहते हुए दिखाया गया हो जो उसने असल में उसे ना कभी किया हो और ना कहा हो।
- किसी असली Event या जगह के photos में कुछ बदलाव करके दिखाया गया हो।
- इसके अलावा ऐसा Scene Generate किया गया हो जो असली दिखता है लेकिन वह है नही।
- ऐसे content को भी इसमें शामिल किया जाता है जिसे पूरा या कुछ हिस्सा बनाने या बदलने के लिए, audio, video, या images बनाने या उनमे बदलाव करने वाले Tools का इस्तेमाल किया गया है।
Youtube Altered Content Feature Use
जब आप विडियो अपलोड करते है तो इसके लिए आपको YouTube Studio में जाना होगा और जो भी विडियो है उसे अपलोड करने के लिए चुनना है।
अब आपके सामने विडियो का title, description, visibility के ऑप्शन दिखाई देगे और इनके साथ ही Altered content का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने Altered Content का page ओपन हो जाएगा जिसमे आपको Yes और No के दो ही ऑप्शन दिखाई देगे।

अगर आपने अपने विडियो में कही भी AI content जैसे video click, audio, image का उपयोग किया है। इसके अलावा ऐसा scene create करते है जो असल में है नही तो आपको Yes के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
अगर आपने अपने विडियो में किसी भी ai का इस्तेमाल नही किया या ऐसा content नही use किया है जो fake हो तो आपको No पर क्लिक करना है।
किन-किन को Altered Content के बारे में बताना होगा
AI और अन्य Tool की मदद से तैयार किए गए Altered Content (अप्राकृतिक सामग्री) की जानकारी दर्शको को देने के लिए इस setting का इस्तेमाल किया जाता है। जब आप इस setting का इस्तेमाल करते है तो विडियो के description में एक label दिखाई देगा जो Altered Content के बारे में बताएगा।
AI Tool और अन्य tool की मदद से YouTube Shorts वीडियो बनाने वाले Creators को video में AI के इस्तेमाल की जानकारी देने के लिए कुछ भी नही करना है क्योकि यह tool अपने आप इसके बारे में जानकारी दे देगा।
लेकिन आपको बता दे की shorts के अलावा अन्य विडियो को अपलोड करते समय Creators को जानकारी देनी होगी की उन्होंने अपने विडियो में AI का इस्तेमाल किया है या नही।
किस तरह के Content की जानकारी देनी होगी
हम आपको कुछ ऐसे Content के उदाहरण देने वाले है जिनका इस्तेमाल करने पर Creators को जानकारी देनी होगी, जो निम्न है –
- AI से music generate करना।
- Voiceover या dubbing के लिए किसी दूसरे व्यक्ति की आवाज की नकल करना।
- AI से किसी असली जगह का image generate करना।
- AI की मदद से ऐसे विडियो generate करना जिसमे दो popular व्यक्तियों के मध्य बात करने का Scene, या कोई खेल का Scene हो जो असली लगे।
- किसी व्यक्ति को कोई ऐसी सलाह देते हुए दिखाना जो उसने असल में कभी दी ही नही हो।
- किसी audio में digital तरीके से बदलाव करके उसे इस तरह से दिखाना जैसे किसी celebrities ने कुछ गलत कह दिया या उसके बोलने का तरीका बिगड़ गया है।
- ऐसी आपदा को create करना जो असली लगे लेकिन कभी हुई नही हो जैसे किसी बवंडर शहर की ओर आना, किसी क्षेत्र का जल में डूबना आदि।
- किसी popular व्यक्ति को चोरी करते हुए दिखाना या उस व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया है ऐसा दिखाना लेकिन असल में उसने ना चोरी की है और ना ही उसे गिरफ़्तार किया गया है।
- किसी व्यक्ति का चेहरा बदलकर दूसरे का चेहरा लगाना यानि original content में बदलाव करके content का misuse करना।
YouTube पर Subscriber कैसे बढ़ाएं? |
YouTube Green Screen Monetization Policy |
1 लाख व्यूज पर कितने पैसे मिलते है? |
YouTube Video का Perfect Title कैसे लिखे? |
Youtube पर Views कैसे बढ़ाए? |
किस तरह के Content की जानकारी नही देनी होगी
यहाँ हम आपको कुछ ऐसे content के उदाहरण देने वाले है जिनका इस्तेमाल करने पर Creators को जानकारी नही देनी होगी, जो निम्न है –
- ऐसा content जिसमें green screen का इस्तेमाल करके किसी को अन्तरिक्ष में या किसी काल्पनिक दुनिया में दिखाना लेकिन इसका उपयोग केवल जानकारी के लिए हो ना की fake content को promote करना।
- Content में Beauty Filters का इस्तेमाल करना जैसे color adjustment, lighting filters आदि।
- Effects वाले filters का इस्तेमाल जैसे background blur, vintage effects आदि।
- AI की मदद से video की outline, script, thumbnail, title, information को improve करना।
- इसके अलावा caption create करना।
- किसी भी Tool की मदद से video को adjust करना, video की quality को बेहतर बनाना, audio की quality को सही करना।
- विडियो के लिए content ideas को generate करना।
- Voiceover या dubbing के लिए किसी दूसरे व्यक्ति की आवाज की नकल करना लेकिन उसका उद्देश्य scam करना ना हो।
- Gameplay की image या video का use करना।
Youtube Altered Content Feature का Use ना करने के नुकसान –
अगर आप अप्राकृतिक कॉन्टेंट बनाते है लेकिन इसके बारे में नही बताते है तो यह आपके channel के खतरनाक हो सकता है क्योकि इससे दर्शक आपके content को ही असली मान लेते है।
Altered Content बनाने के बाद आप Altered Content के ऑप्शन में Yes को नही चुनते है तो youtube आपके content को दता सकता है या आपके channel को YouTube Partner Program से Suspended कर सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion) –
आज हमने इस आर्टिकल में YouTube Altered Content Kya Hai के बारे में जाना है। इसमें हमने आपको YouTube Altered Content Kya Hai के बारे में विस्तार से बताया है ताकि आप भी Youtube Altered Content Feature के बारे सही से जान पाए और इसका use कर सके।
आपकी इस पोस्ट से सम्बन्धित कोई राय है तो आप comment के जरिए इसके बारे में बता सकते है। आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे अपने friends और social media पर जरुर share करे ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। Thanks to all…..