YouTube Stats & Facts in Hindi – YouTube के बारे में रोचक तथ्य

YouTube Stats & Facts – आज के समय में youtube सबसे बड़ा video sharing platform है। आए दिन यूट्यूब पर कोई ना कोई फेमस होता है या ट्रेंडिंग में होता है। youtube पर आप विडियो शेयर भी कर सकते है और विडियो देख भी सकते है। 

आज यह प्लेटफार्म इतना पॉपुलर है हर एक स्मार्टफोन यूजर इसके बारे में जानता है। लेकिन क्या आप YouTube Stats & Facts के बारे में जानते है क्योकि यूट्यूब के भी कई सारे फैक्ट है जिनके बारे में जानना आपके लिए आवश्यक है।

YouTube Stats & Facts in Hindi
YouTube Stats & Facts in Hindi

 

Table of Contents

YouTube Stats & Facts in Hindi

यहाँ पर हम YouTube के बारे में रोचक और पॉपुलर तथ्यो के बारे में बताने वाले है।

 

YouTube के बारे में रोचक तथ्य

दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइट है

YouTube दुनिया की दूसरी सबसे अधिक visit की जाने वाली website है जिस पर 106 Million से अधिक वार्षिक visits आते है। आपको बता दे की पहले स्थान पर Google है।

 

YouTube US में सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है 

अमेरिकी के लोगो के मध्य यूट्यूब सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है क्योकि इसने Facebook, Instagram, Pinterest और TikTok को भी पीछे छोड़ दिया है।

 

YouTube के पास 100 Million Paid Subscriber है

आपको बता दे की वर्तमान समय में YouTube पर Music पर Premium Services में 100 Million subscribers है। social media platform के लिए Premium Services ही पैसा कमाने का सबसे आसान तरीका होता है।

 

अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला YouTube Video है

YouTube पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला Video Baby Shark Dance है जिस पर 14 Billion से ज्यादा views है।

 

अमेरिका के 83% वयस्क YouTube का उपयोग करते है

वर्तमान समय में YouTube, Facebook और Instagram को पीछे छोड़ते हुए अमेरिकी के वयस्कों के मध्य सबसे ज्यादा लोकप्रिय बन गया है। वर्तमान में अमेरिका के 83% वयस्क यूट्यूब का उपयोग करते है।

 

YouTube के users में 54.4% पुरुष है

YouTube का उपयोग करने वाले लोगो में से के 54.4% users अपनी पहचान पुरुष के रूप में करते है और 45.6 users अपनी पहचान महिला के रूप में करते है।

 

UAE में YouTube प्रवेश दर सबसे अधिक है

विश्वस्तर पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) 98.7% पहुँच के साथ पहले स्थान पर है। जबकि 93% पहुँच के साथ इजराइल दूसरे स्थान पर है और इसके बाद 91% पहुँच के साथ तीसरे स्थान पर नीदरलैंड है।

 

प्रतिदिन YouTube पर 1 Billion घंटे content देखा जाता है 

प्रतिदिन YouTube का उपयोग करने वाले लोगो के द्वारा वीडियो देखने में 1 बिलियन घंटे से अधिक समय व्यतीत किया जाता है।

 

81% Internet यूजर YouTube का उपयोग करते है

Internet का use करने वाले लोगो में से 81% लोग youtube का उपयोग करते है। इस प्रतिशत में दिन-प्रतिदिन वृध्दि हो रही है।

 

YouTube का उपयोग लोग किस लिए करते है

  • 65% लोग Entertainment के लिए YouTube का उपयोग करते है।
  • 13% लोग इसका उपयोग “कैसे करना है” सीखने के लिए करते है।
  • 13% लोग किसी hobby, interest, industry के बारे में अधिक जानने के लिए करते है।
  • 3% यूजर YouTube का उपयोग Products के बारे में जानने के लिए करते है।

 

YouTube Watch का 40.9% समय स्मार्टफोन पर होता है

लोगो के द्वारा स्मार्टफोन पर youtube को सबसे ज्यादा देखा जाता है लेकिन अब लोग TV पर YouTube देखने में अधिक समय व्यतीत कर रहे है।

 

कितने यूट्यूब चैनल है

आज के समय में youtube पर channel की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और YouTube पर 113.9 मिलियन से अधिक active channels है।

 

200 Million से ज्यादा Subscriber वाले Channel 

 youtube पर 200 Million से ज्यादा Subscriber वाले दो Channel है जिसमे एक नंबर पर T-Series Channel है और दुसरे नंबर पर MrBeast Channel है।

 

पैसा कमाने के लिए आपको कितने YouTube Views की आवश्यकता है?

YouTube पर पैसा कमाने के लिए 1,000 Subscriber और 4,000 घंटे watch time पूरा होना चाहिए। इसके बाद ही आपके video पर ads लगेगी और आप पैसे कमा पाएगे।

 

किस यूट्यूब चैनल के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर है?

दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल वर्तमान समय में 264 Million Subscribers के साथ T-Series है। यह एक भारतीय यूट्यूब चैनल है।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने YouTube Stats & Facts in Hindi के बारे में जाना है जिसमे YouTube के बारे में रोचक तथ्य के बारे में बताया है। आप भी इन सभी तथ्यों के बारे में जानकर अपनी नॉलेज को बढ़ा सकते है।

आपकी इस पोस्ट से सम्बन्धित कोई राय है तो आप comment के जरिए इसके बारे में बता सकते है। आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे अपने friends और social media पर जरुर share करे ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। Thanks to all…..

 

Leave a Comment