Youtube पर Video Upload कब करे – यूट्यूब वीडियो अपलोड करने का सही समय क्या है?

Youtube पर Video Upload कब करे – जब हम अपने youtube channel पर video upload करते है तो कई बार हमारी video पर ज्यादा views आ जाते है और कई बार कम views आते तो हम सोचते है की आखिर Youtube पर Video Upload कब करे जिससे हमारी video viral हो जाए।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको यूट्यूब वीडियो अपलोड करने का सही समय क्या है? के बारे में बताएगे क्योकि विडियो upload करने का समय भी बदलता रहता है और चैनल के अनुसार अलग-अलग होता है।

Youtube पर Video Upload कब करे
Youtube पर Video Upload कब करे

 

Youtube पर Video Upload कब करे

YouTube पर हर रोज करोड़ो लोग विडियो अपलोड करते है लेकिन कुछ लोग सही समय और अपनी audience की activity को देखकर विडियो upload करते है जिससे उनकी video पर ज्यादा व्यूज आते है।

हम आपको यूट्यूब वीडियो अपलोड करने के सही समय के दो तरीके बताएगे जिनकी सहायता से आप अपने video पर ज्यादा व्यूज ला पाएगे।

 

यूट्यूब वीडियो अपलोड करने का सही समय क्या है?

यूट्यूब वीडियो अपलोड करने का सही समय जानने का पहला तरीका YouTube Studio है। इसकी मदद से आप जान पाएगे की आपके Subscribers या Audience किस समय Active रहते है और किस समय पर हम वीडियो अपलोड करे ताकि विडियो पर ज्यादा व्यूज आ सके।

आपको अपने मोबाइल फोन में YT Studio App को open कर लेना है या आप Youtube Studio को Google से भी खोल सकते है। 

अब आपको इसमें Analytics के ऑप्शन पर क्लिक करना है और उसके बाद Audience के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

यूट्यूब वीडियो अपलोड करने का सही समय क्या है?
यूट्यूब वीडियो अपलोड करने का सही समय क्या है?

अब आपको यहाँ पर When your viewers are on YouTube में जाना है जिसमे आपको एक ग्राफ दिखाई देगा जो आपके channel की audience को प्रदर्शित करता है।

इस चार्ट में आपको सप्ताह के हिसाब से Sunday, Monday, Tuesday, Wednesday, Thursday, Friday, Saturday आदि लिखा हुआ दिखाई देगा।

Left Side में Timing दिखाई देगा। अब आपको इस ग्राफ को देखना होगा कि किस दिन और किस समय पर ज्यादा गहरा Colour है। जिस दिन और जिस समय पर ज्यादा गहरा रंग होगा उसी समय पर आपके channel पर ज्यादा audience होगी।

इसके अलावा आपको यह भी देखना है की किस समय ज्यादा लोग Active रहते है। आप इन सभी को देखकर अपने लिए एक सही समय फिक्स करे ताकि उस समय आप विडियो अपलोड कर सकते और आपकी विडियो पर ज्यादा व्यूज आए।

 

Youtube Video कब और कितने बजे Upload करे

हम Youtube पर Video किसी भी Time Upload कर देते है जिससे वह video ज्यादा लोगो तक पहुँच नही पाती है। आप सप्ताह में या दिन में कभी विडियो को अपलोड करना चाहते है तो इसका एक विशेष समय होता है।

सप्ताह के अनुसार 

  • Sunday – सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
  • Monday – दोपहर 2 बजे शाम 4 बजे तक
  • Tuesday – दोपहर 2 बजे शाम 4 बजे तक
  • Wednesday – दोपहर 2 बजे शाम 4 बजे तक
  • Thursday – दोपहर 2 बजे शाम 4 बजे तक
  • Friday – दोपहर 2 बजे शाम 4 बजे तक
  • Saturday – सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

अगर आप इस समय के अनुसार YouTube पर वीडियो अपलोड करते है तो आपके video पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज आएगे।  

दिन के अनुसार 

यूट्यूब पर सुबह 6 बजे, 9 बजे और 12 बजे ज्यादातर लोग एक्टिव होते है और शाम के समय 3 बजे और 6 बजे ज्यादा लोग एक्टिव होते है तो आप वीडियो अपलोड कर सकते है। इसके अलावा आप रात को 9 बजे और 11 बजे भी वीडियो अपलोड कर सकते है।

आप YouTube पर Daily Video Upload करते है आप इस time को जरुर फॉलो करे जिससे आपके विडियो की पॉपुलैरिटी ज्यादा बढ़ेगी। 

 

इन्हें भी पढ़े –

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने Youtube पर Video Upload कब करे के बारे में जाना है जिसमे यूट्यूब वीडियो अपलोड करने का सही समय क्या है? के बारे में विस्तार से बताया है। आप भी अपने चैनल के लिए सही time चुनकर views बढ़ा सकते है ।

आपकी इस पोस्ट से सम्बन्धित कोई राय है तो आप comment के जरिए इसके बारे में बता सकते है। आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे अपने friends और social media पर जरुर share करे ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। Thanks to all…..

 

FAQ – YouTube पर वीडियो किस टाइम पोस्ट करे

 

Q.1 यूट्यूब पर वीडियो कब अपलोड करे?

Ans. यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने का सही समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक है।

Q.2 यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने का टाइम क्या है?

Ans. YouTube पर वीडियो अपलोड करने का कोई best time नही है लेकिन आप विडियो उस समय अपलोड करे जब आपकी audience ज्यादा active हो।

Leave a Comment